गोरखपुर: एक घंटे में मिली 5 साल की मासूम, नौसढ़ चौकी प्रभारी शशि किरण सिंह की टीम बनी माँ के लिए फरिश्ता

गोरखपुर: एक घंटे में मिली 5 साल की मासूम, नौसढ़ चौकी प्रभारी शशि किरण सिंह की टीम बनी माँ के लिए फरिश्ता
*गोरखपुर।* एक माँ के लिए उस वक्त मानो दुनिया थम गई, जब उसकी 5 साल की मासूम बेटी अचानक घर से गायब हो गई। बच्ची अपना नाम तो बता पा रही थी, लेकिन घर-पते के बारे में कुछ भी नहीं बता पा रही थी।
लेकिन गीडा पुलिस की तत्परता और मानवीयता ने महज एक घंटे में ही माँ के कलेजे को ठंडक पहुंचा दी।
*डायल-112 से मिली सूचना*
डायल-112 पर सूचना मिली कि एकला स्थित लालू वस्त्रालय के पास 5 वर्षीय बच्ची अकेली भटकती हुई मिली है। सूचना मिलते ही *नौसढ़ चौकी प्रभारी शशि किरण सिंह* अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्ची को सुरक्षित संरक्षण में लिया।
*CCTV और पूछताछ से मिली पहचान*
टीम ने बिना समय गंवाए आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। निरंतर प्रयास के बाद बच्ची के माता-पिता की पहचान हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और करीब एक घंटे के भीतर ही मासूम को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया।
अपनी बेटी को सही-सलामत सामने देख मां की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। परिवार ने गोरखपुर पुलिस और पूरी टीम को दिल से धन्यवाद दिया।
पुलिस की इस त्वरित और मानवीय कार्रवाई की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।
*सराहनीय कार्य करने वाली टीम:*
चौकी प्रभारी शशि किरण सिंह, उ0नि0 बृजेश यादव, हे0का0 रामप्रकाश सिंह और का0 नवनीत सिंह।


