लखनऊ ने दिल्ली को पछाड़ा! वायु गुणवत्ता सुधार में देश में नंबर-1 बना UP की राजधानी, महापौर सुषमा खर्कवाल ने दिल्ली में लिया अवॉर्ड

लखनऊ ने दिल्ली को पछाड़ा! वायु गुणवत्ता सुधार में देश में नंबर-1 बना UP की राजधानी, महापौर सुषमा खर्कवाल ने दिल्ली में लिया अवॉर्ड
लखनऊ। राजधानी लखनऊ ने प्रदूषण के खिलाफ जंग में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण (National Clean Air Survey) में वायु गुणवत्ता में सुधार के मामले में लखनऊ ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है।
वायु गुणवत्ता सुधार के लिए किए गए प्रयासों के मामले में लखनऊ को देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला शहर चुना गया। इस उपलब्धि के लिए सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में लखनऊ नगर निगम को सम्मानित किया गया।
महापौर सुषमा खर्कवाल स्वयं दिल्ली पहुंचीं और यह प्रतिष्ठित पुरस्कार ग्रहण किया।
यह सम्मान लखनऊ नगर निगम के ग्रीन कवर बढ़ाने, धूल नियंत्रण, कचरा प्रबंधन और वायु प्रदूषण को कम करने के लिए किए गए ठोस प्रयासों का नतीजा माना जा रहा है, जिसने दिल्ली जैसे महानगरों को भी पीछे छोड़ दिया है।



