लखनऊ में विश्व हिंदू रक्षा परिषद को मिली बड़ी ताकत: पूर्व IAS जे.बी. सिंह ने ली सदस्यता, अनुशासन समिति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

लखनऊ में विश्व हिंदू रक्षा परिषद को मिली बड़ी ताकत: पूर्व IAS जे.बी. सिंह ने ली सदस्यता, अनुशासन समिति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त
*लखनऊ, सोमवार।* विश्व हिंदू रक्षा परिषद के संगठन को आज एक बड़ी मजबूती मिली। पूर्व वरिष्ठ IAS अधिकारी *श्री जितेंद्र बहादुर सिंह (जे.बी. सिंह)* ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
विश्व हिंदू रक्षा परिषद के *अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल राय जी* ने उन्हें तत्काल प्रभाव से संगठन के *अनुशासन समिति प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष* नियुक्त किया है।
श्री जितेंद्र बहादुर सिंह का प्रशासनिक क्षेत्र में लंबा, समृद्ध और गौरवशाली अनुभव रहा है। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने गोंडा और इटावा के जिलाधिकारी के रूप में कुशल प्रशासन, पारदर्शिता और जनहित के प्रति समर्पण की मिसाल पेश की। उत्कृष्ट नेतृत्व, अनुशासन और संवेदनशीलता के कारण आमजन में उनकी सम्मानजनक और सकारात्मक छवि रही है।
विश्व हिंदू रक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री सिंह के नेतृत्व में संगठन का अनुशासन तंत्र और अधिक सशक्त होगा और संगठन के विस्तार व कार्यक्षमता को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर मनीष राय, प्रियंका ठाकुर, हिमांशु धवल, बादल यादव, प्रकाश आर्य, राहुल द्विवेदी, पंकज अग्रवाल, ओम शंकर गुप्ता, शुभम श्रीवास्तव, ओम प्रकाश राय, पंकज शर्मा, दिलीप सिंह, अनिल यादव, राकेश जायसवाल, कन्हैया लाल राठौर, ओम प्रकाश गुप्ता, विजय कुमार चौहान, एकता श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।



