बड़हलगंज के निजी हॉस्पिटल संचालक पर मुकदमे का आदेश, कोर्ट के फैसले से हड़कंप

*ब्रेकिंग न्यूज़ – गोरखपुर*
बड़हलगंज के निजी हॉस्पिटल संचालक पर मुकदमे का आदेश, कोर्ट के फैसले से हड़कंप
*गोरखपुर।* बड़हलगंज थाना क्षेत्र में संचालित एक निजी हॉस्पिटल के संचालक पर कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। न्यायालय के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
बताया जा रहा है कि निजी हॉस्पिटल से जुड़े एक मामले में पीड़ित पक्ष ने न्यायालय की शरण ली थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए संचालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश दिया है।
कोर्ट के आदेश के बाद अब पूरे मामले की गेंद पुलिस के पाले में है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस आदेश पर कितनी जल्दी कार्रवाई करती है और हॉस्पिटल संचालक पर कौन-कौन सी धाराओं में मुकदमा दर्ज होता है।
फिलहाल कोर्ट के इस फैसले के बाद निजी अस्पतालों के मनमाने रवैये पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।



