गाजीपुर : जंगीपुर पुलिस ने 40 पेटी अवैध देशी शराब के साथ शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

जंगीपुर पुलिस ने 40 पेटी अवैध देशी शराब के साथ शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
गाजीपुर, 05 सितम्बर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जंगीपुर पुलिस को अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 40 पेटी यानी 360 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 1.44 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार, शनिवार को थानाध्यक्ष जंगीपुर ओमप्रकाश एवं उपनिरीक्षक पन्नेलाल यादव मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने देवकठियां पुल के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 40 पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अविनाश यादव पुत्र वकील यादव, निवासी ग्राम हसनपुर, थाना कासिमाबाद, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 31 वर्ष के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना जंगीपुर में मु0अ0सं0 189/26, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जंगीपुर ओमप्रकाश मय हमराह तथा उपनिरीक्षक पन्नेलाल यादव मय हमराह थाना जंगीपुर शामिल रहे।



