कासिमाबाद/गाजीपुर : पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित 22 वर्षीय अभियुक्त गिरफ्तार

पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित 22 वर्षीय अभियुक्त गिरफ्तार

कासिमाबाद/गाजीपुर,अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कासिमाबाद पुलिस ने शनिवार को पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, 05 सितंबर 2026 को प्रभारी निरीक्षक कासिमाबाद राजेश कुमार त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ वेदविहारी पोखरा के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना कासिमाबाद में पंजीकृत मु0अ0सं0 216/2026, धारा 137(2)/65(1) बीएनएस एवं 5एल/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त उचौरी गांव के पास मौजूद है।सूचना पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बताए गए स्थान पर पहुंचकर विक्की कश्यप पुत्र स्वर्गीय होरी लाल कश्यप, निवासी ग्राम पाण्डेपुर, चुनाबीर मंदिर, थाना कैंट, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कासिमाबाद थाने में पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इसके अतिरिक्त उसके विरुद्ध थाना कैंट, जनपद वाराणसी में वर्ष 2023 में मारपीट, गाली-गलौज, धमकी सहित विभिन्न धाराओं में भी मुकदमा दर्ज होने का उल्लेख पुलिस ने किया है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी मय हमराह, थाना कासिमाबाद, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।



