Breaking Newsभारत

गाजीपुर : पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन, भक्ति गीतों और कृष्ण लीलाओं से भक्तिमय हुआ माहौल

पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन, भक्ति गीतों और कृष्ण लीलाओं से भक्तिमय हुआ माहौल

पुलिस लाइन में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, कृष्ण लीलाओं ने मोहा मन

गाजीपुर। पुलिस लाइन गाजीपुर परिसर में 4/5 सितंबर की मध्यरात्रि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा, हर्षोल्लास एवं धार्मिक उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान पुलिस अधिकारियों, पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का मनमोहक मंचन किया गया। इसके साथ ही भक्ति गीतों एवं नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान पूरा पुलिस लाइन परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईरज राजा सहित उपस्थित अधिकारियों, पुलिसकर्मियों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की।

श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से समाज में शांति, सौहार्द, सुख एवं समृद्धि की मंगलकामना की।कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी, क्षेत्राधिकारी सैदपुर, क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गाजीपुर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं पुलिस परिवार के सदस्य मौजूद रहे।पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा और धार्मिक आस्था के साथ अनुशासन एवं पारिवारिक माहौल देखने को मिला। जन्माष्टमी महोत्सव शांतिपूर्ण एवं सकुशल वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button