Breaking Newsभारतराजनीति

शिक्षक दिवस पर गोरखपुर में 81 शिक्षक सम्मानित, सीएम योगी ने दिया राज्य अध्यापक पुरस्कार – रिटायरमेंट उम्र 2 साल बढ़ी, हर साल 4000 किमी फ्री बस यात्रा

शिक्षक दिवस पर गोरखपुर में 81 शिक्षक सम्मानित, सीएम योगी ने दिया राज्य अध्यापक पुरस्कार – रिटायरमेंट उम्र 2 साल बढ़ी, हर साल 4000 किमी फ्री बस यात्रा

*गोरखपुर, 05 सितंबर।* शिक्षक दिवस के अवसर पर आज गोरखपुर के योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में भव्य राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 81 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया।

समारोह में सम्मानित होने वाले 81 शिक्षकों में 61 बेसिक शिक्षा विभाग और 20 माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक शामिल हैं। इनमें 33 महिला शिक्षिकाएं भी हैं।

इनमें बेसिक और माध्यमिक के 76 शिक्षकों को *’राज्य अध्यापक पुरस्कार 2025’* और स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों के 5 शिक्षकों को *’मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार 2025’* से सम्मानित किया गया। सभी को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और सम्मान राशि प्रदान की गई।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने शिक्षकों के लिए दो बड़ी घोषणाएं भी कीं – शिक्षकों की रिटायरमेंट उम्र 2 साल बढ़ाई गई और हर साल 4000 किलोमीटर फ्री बस यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह, माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी और मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद भी मौजूद रहे। शिक्षकों के सम्मान से पूरे प्रेक्षागृह में उत्साह और गौरव का माहौल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button