राशिद अल्वी के बयान पर भड़के VHRP अध्यक्ष गोपाल राय, बोले – करोड़ों सनातनियों की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, बयान वापस लें

राशिद अल्वी के बयान पर भड़के VHRP अध्यक्ष गोपाल राय, बोले – करोड़ों सनातनियों की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, बयान वापस लें
*लखनऊ।* कांग्रेस नेता राशिद अल्वी द्वारा सनातन धर्म को लेकर दिए गए कथित बयान पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने कड़ी नाराजगी जताई है। परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने बयान की निंदा करते हुए इसे करोड़ों सनातनियों की आस्था पर हमला बताया है।
शुक्रवार को जारी बयान में गोपाल राय ने कहा कि सनातन धर्म करोड़ों लोगों की आस्था है, कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। सनातन को लेकर किसी भी तरह की अनर्गल टिप्पणी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बयानबाजी से हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों को देश की जनता करारा जवाब देगी।
उन्होंने कहा कि राशिद अल्वी को अपने बयान पर आत्ममंथन करना चाहिए और अपना बयान तुरंत वापस लेना चाहिए। परिषद संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से सनातन की गरिमा और धार्मिक भावनाओं की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।
*एयर मार्शल की CEO नियुक्ति पर हर्ष*
इसी दौरान गोपाल राय ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि हाल ही में सेवानिवृत्त हुए एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का प्रथम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। यह श्री राम जन्मभूमि मंदिर की व्यवस्था और प्रशासन को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह समस्त रामभक्तों और सनातन समाज के लिए हर्ष, गौरव और प्रसन्नता का विषय है।



