Breaking Newsभारत

गोरखपुर में सपा नेता डक्कू की नहीं हो सकी रिहाई, छेड़खानी और हत्या के प्रयास की धारा बढ़ी, शनिवार को रिमांड पर लेगी पुलिस

गोरखपुर में सपा नेता डक्कू की नहीं हो सकी रिहाई, छेड़खानी और हत्या के प्रयास की धारा बढ़ी, शनिवार को रिमांड पर लेगी पुलिस

गोरखपुर। राजघाट के खोखरटोला में जमीन पर कब्जे के विवाद में फंसे सपा नेता जफर अमीन डक्कू की गुरुवार को रिहाई नहीं हो सकी। पूरे दिन सपा नेता के जेल से बाहर आने की चर्चा चलती रही। समर्थकों का कहना था कि शांतिभंग में जमानत हो गई थी, लेकिन जांच के बाद पुलिस ने मुकदमे में छेड़खानी और हत्या के प्रयास की गंभीर धाराएं बढ़ा दी हैं।

खोखरटोला निवासी शाहाना खातून की तहरीर पर मंगलवार को डक्कू, सपा के शहर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी समेत 10 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने बुधवार रात घर पर छापा मारकर डक्कू को हिरासत में लिया और शांतिभंग की कार्रवाई में चालान कर जेल भेज दिया था।

जांच में बढ़ी धाराएं –
पुलिस के मुताबिक, जांच और पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में हत्या के प्रयास और छेड़खानी की धाराएं बढ़ाई गई हैं। धारा बढ़ाने से पहले पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान भी दर्ज कराया गया है। अब पुलिस शनिवार को दोनों नई धाराओं में कोर्ट में रिमांड के लिए आवेदन करेगी और रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

18 घंटे थाने पर रहे डक्कू –
सपा नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने ढाई बजे ही डक्कू को हिरासत में ले लिया था और करीब 18 घंटे तक अलग-अलग थानों पर रखा। सुबह से ही कोतवाली और राजघाट थाने पर सपा के बड़े नेताओं की भीड़ जुट गई। आरोप है कि पुलिस दिनभर शांतिभंग में चालान की बात कहती रही, लेकिन बाद में लिखापढ़ी कर जेल भेज दिया, जिससे मानसिक रूप से परेशान किया गया।

आजम खान के करीबी हैं डक्कू –
पुलिस ने बताया कि हमेशा चर्चा में रहने वाले रामपुर के सपा नेता आजम खान के खास माने जाने वाले जफर अमीन डक्कू को बुधवार रात नाटकीय तरीके से जेल भेजा गया। जेल में उन्हें हाई-सिक्योरिटी बैरक में रखा गया, जहां उनकी रात बेचैनी में कटी। स्थानीय लोगों का कहना है कि सपा सरकार में आजम खान मंच से डक्कू का नाम लेते थे और गोरखपुर आने पर उनके घर जरूर जाते थे। उस समय डक्कू का सिक्का चलता था।
द में नामजद सपा शहर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी समेत अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए चार टीमें लगाई गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button