Breaking Newsक्राइमभारत

जंगीपुर/गाजीपुर : जंगीपुर पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ युवक को किया गिरफ्तार

जंगीपुर पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ युवक को किया गिरफ्तार

चेकिंग के दौरान पकड़ा गया 22 वर्षीय सुनील बिंद, .32 बोर की पिस्टल बरामद

जंगीपुर/गाजीपुर, 01 सितंबर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जंगीपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से .32 बोर की एक अवैध पिस्टल बरामद की है।पुलिस के अनुसार, मंगलवार को उपनिरीक्षक जमालुद्दीन मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सुनील बिंद पुत्र रामजीत बिंद, निवासी भुलन्दरपुर, थाना जंगीपुर, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 22 वर्ष को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से .32 बोर की अवैध पिस्टल बरामद हुई।गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना जंगीपुर में मु0अ0सं0 188/26, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जंगीपुर मय हमराह पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी की कार्रवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button