Breaking Newsभारत

गाजीपुर : पीएमश्री विद्यालयों में बढ़ेगी विज्ञान की समझ, छात्रों को मिलेगी विज्ञान किट

पीएमश्री विद्यालयों में बढ़ेगी विज्ञान की समझ, छात्रों को मिलेगी विज्ञान किट

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक शिक्षा का मिलेगा अवसर

गाजीपुर, 01 सितंबर। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं में जिज्ञासा आधारित शिक्षा, वैज्ञानिक सोच एवं प्रयोगात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में ‘राष्ट्रीय आविष्कार अभियान’ के तहत विज्ञान किट उपलब्ध कराई जाएगी।भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से पीएमश्री की वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट 2026-27 में विज्ञान किट की खरीद के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके तहत जनपद के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालयों के लिए विज्ञान किट की खरीद जेम (GeM) पोर्टल के माध्यम से जनपद स्तर पर की जाएगी।विज्ञान किट की खरीद के लिए प्रति इकाई 10 हजार रुपये की स्वीकृत दर के अनुसार धनराशि जनपदों को उपलब्ध कराई जाएगी। किट के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोग करने का अवसर मिलेगा। इससे उनमें वैज्ञानिक सोच, प्रयोगात्मक कौशल और विज्ञान की प्रक्रियाओं एवं विधियों की समझ विकसित होगी।यह पहल विद्यार्थियों में विज्ञान विषय के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ ही उन्हें कक्षा में पढ़ाई जाने वाली अवधारणाओं को प्रयोग के माध्यम से समझने का व्यावहारिक अवसर प्रदान करेगी। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत यह कदम विद्यालयों में जिज्ञासा, नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button