सादात/गाजीपुर : सादात पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ 20 वर्षीय युवक को दबोचा

सादात पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ 20 वर्षीय युवक को दबोचा
बसही कब्रिस्तान के पास चेकिंग के दौरान हुई गिरफ्तारी, .315 बोर का तमंचा बरामद
सादात/गाजीपुर, 01 सितंबर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सादात पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर एवं एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया।पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद दुबे मय हमराह द्वारा क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बसही कब्रिस्तान के पास संदिग्ध अवस्था में एक युवक को पकड़ा गया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उसकी पहचान शनि कुमार पुत्र लालता प्रसाद, निवासी ग्राम चौरा, थाना केराकत, जनपद जौनपुर, उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से .315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना सादात में मु0अ0सं0 191/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद दुबे मय हमराह, थाना सादात, जनपद गाजीपुर।



