Breaking Newsभारतराजनीति

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला – बोले, विपक्ष को बदनाम करने के लिए AI वीडियो बना रही सरकार, हम उनसे काफी आगे हैं

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला – बोले, विपक्ष को बदनाम करने के लिए AI वीडियो बना रही सरकार, हम उनसे काफी आगे हैं

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी में भ्रष्टाचार चरम पर है और सरकार विपक्ष के नेताओं को बदनाम करने के लिए एआई से फर्जी वीडियो बनाकर वायरल करा रही है।

अखिलेश ने चेतावनी देते हुए कहा, “सरकार ऐसा न करे, एआई में हम उन्हें पीछे कर देंगे। बच्चों वाला खेल न खेले, एआई में हम उनसे काफी आगे हैं।”

प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाया CM योगी का AI वीडियो

सपा प्रमुख ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर बनाया गया एक एआई वीडियो भी दिखाया, जिसमें प्रदेश की कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर सवाल उठाए गए थे।

‘PWD में जमकर लूट, यूपी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा’

अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में इस समय बड़े पैमाने पर लूट हो रही है। ये अब तक की सबसे ज्यादा भ्रष्ट सरकार है। PWD में जमकर लूट मची हुई है।

उन्होंने कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे और पीएम मोदी द्वारा उद्घाटित एक्सप्रेसवे में गड्ढे होने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि डिजाइन में गड़बड़ी हुई तो इसमें गलती किसकी है? प्रयागराज में कुंभ से लेकर अब तक 1 लाख करोड़ से ज्यादा खर्च हो गया, पर विकास क्या हुआ?

स्कूल बंद करने पर भी बोले अखिलेश

सपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार स्कूल बंद करवा रही है। हम बंद किए गए स्कूलों में जाकर कार्यक्रम करेंगे और लोगों को सरकार के कारनामे बताएंगे।

जयंत चौधरी पर दिया बयान

कैबिनेट मंत्री जयंत चौधरी को लेकर अखिलेश ने कहा कि भाजपा उन्हें 61 सीटें दे तब उनका सम्मान होगा, इससे कम सीटें देने पर उनका अपमान माना जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button