यूपी की सियासत: लखनऊ में बीजेपी की ‘सेवा संकल्प अभियान’ की प्रदेश कार्यशाला, CM योगी समेत दिग्गज नेता जुटे

यूपी की सियासत: लखनऊ में बीजेपी की ‘सेवा संकल्प अभियान’ की प्रदेश कार्यशाला, CM योगी समेत दिग्गज नेता जुटे
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान की प्रदेश कार्यशाला सोमवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित हो रही है। कार्यशाला में सेवा संकल्प अभियान को लेकर पार्टी की आगामी रणनीति और तैयारियों पर चर्चा हो रही है।
कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गीत के साथ हुई।
मंच पर CM योगी समेत कई दिग्गज
कार्यशाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह मौजूद हैं।
माना जा रहा है कि इस कार्यशाला के जरिए बीजेपी सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक ले जाकर मिशन-2027 के लिए संगठन को और सक्रिय करने का प्लान तैयार करेगी।



