गोरखपुर में 10 वर्षीय बच्ची की हत्या पर सपा का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला, अखिलेश यादव ने भेजी 1 लाख की मदद

गोरखपुर में 10 वर्षीय बच्ची की हत्या पर सपा का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला, अखिलेश यादव ने भेजी 1 लाख की मदद

*गोरखपुर।* थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जगन्नाथपुर निवासी स्वर्गीय दीपिका शर्मा (उम्र लगभग 10 वर्ष) की विगत दिनों हुई संदिग्ध मौत के मामले में समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल आज पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा।
परिजनों से मुलाकात कर प्रतिनिधिमंडल ने शोक संवेदना व्यक्त की और घटना की जानकारी ली। परिजनों का आरोप है कि बच्ची का जिला अस्पताल से अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
*अखिलेश यादव ने भेजी आर्थिक सहायता*
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से पीड़ित परिवार को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार को आश्वासन दिया कि सपा सरकार बनने पर पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।
इस दौरान जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, जिला महासचिव रामनाथ यादव, नगीना प्रसाद साहनी, संजय विद्यार्थी, सविता, अमित ठाकुर, रामललित यादव, रामभवन शर्मा, अली हुसैन, गवीश दुबे समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



