Breaking Newsभारत

निपुण भारत मिशन के तहत बांसगांव बीआरसी में पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण संपन्न

निपुण भारत मिशन के तहत बांसगांव बीआरसी में पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण संपन्न

बांसगांव। ब्लॉक संसाधन केंद्र बांसगांव में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी) प्रशिक्षण के प्रथम बैच का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को प्रारंभिक कक्षाओं के बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान विकसित करने के लिए प्रभावी शिक्षण विधियों, गतिविधियों एवं संसाधनों से परिचित कराना रहा।

प्रशिक्षण के दौरान बच्चों में भाषा एवं गणितीय दक्षताओं के विकास, गतिविधि आधारित एवं बाल-केंद्रित शिक्षण, शिक्षण सामग्री के प्रभावी प्रयोग तथा आकलन की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को बच्चों की सीखने की क्षमता और स्तर के अनुरूप सरल, रोचक एवं आनंददायी गतिविधियों के माध्यम से शिक्षण करने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि प्रारंभिक स्तर पर बच्चों की मजबूत नींव तैयार करना निपुण भारत मिशन की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।

खंड शिक्षा अधिकारी रोहित पाण्डेय के निर्देशन में एआरपी टीम ने प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संदर्भदाता विजय प्रताप, श्याम नरेश, पंकज कुमार त्रिपाठी, रंजीत जायसवाल एवं मो. जियाउल हक ने विभिन्न विषयों पर शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को कक्षा-कक्ष में बच्चों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा गतिविधियों के माध्यम से सीखने का वातावरण तैयार करने के लिए विभिन्न उदाहरण और अभ्यास भी कराए गए।

एआरपी पंकज कुमार त्रिपाठी ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य एनईपी-2020, एनसीएफ 2022-23 एवं एनसीईआरटी आधारित पाठ्य पुस्तकों के शिक्षण कार्य को अधिक रुचिकर और प्रभावी बनाना है। एफएलएन के माध्यम से प्रारंभिक कक्षाओं के बच्चों में पढ़ने, समझकर लिखने और बुनियादी गणितीय अवधारणाओं को मजबूत किया जाना है। उन्होंने कहा कि निपुण भारत मिशन की रणनीति के तहत शिक्षक संदर्शिका, प्रिंट रिच मटेरियल, शिक्षक डायरी, सहयोगात्मक पर्यवेक्षण तथा संकुल बैठकों में सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी शिक्षकों को जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में शामिल शिक्षकों ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे विद्यालयों में एफएलएन गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने में सहायता मिलेगी। शिक्षकों ने प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को कक्षा-कक्ष में लागू करने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में बीआरसी से कार्यालय सहायक राजेश सिंह, मनोज यादव, ईश्वर दयाल एवं चन्द्रकेश सिंह सहित अन्य कर्मचारियों का सहयोग रहा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जे.पी. कुशवाहा, विनोद कुमार, प्रदीप विश्वकर्मा, अशोक कुमार, सुजीत कुमार, अकील अहमद, दिनेश कुमार यादव, विजेंद्र नायक, सचिन यादव, राजेश वर्मा, अनूप कुमार सिंह, देवराज सिंह, ज्योतिलता, कनकलता, रंजना पांडेय, मोनी, संगीता, ममता यादव, साधना त्रिपाठी, नन्दरानी सिंह, पुष्पा सिंह, चंद्रकली, अनीता देवी, सुरेश चंद मौर्य, धर्मराज प्रजापति, कुंवर विजय बहादुर, साधना सिंह, प्रशांत पांडेय, राजेश शास्त्री, दिलीप त्रिपाठी, अमित कुमार त्रिपाठी, मनोज कुमार सिंह, प्रिया शुक्ला, निशा साहनी, अंजू सिंह, सुमन पांडेय, गुंजन सिंह, प्रभा सिंह, माया यादव एवं नम्रता मिश्रा सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button