Breaking Newsभारत

बचत खाते को सैलरी खाते में परिवर्तित करने की प्रक्रिया पर संगोष्ठी आयोजित

बचत खाते को सैलरी खाते में परिवर्तित करने की प्रक्रिया पर संगोष्ठी आयोजित

बांसगांव,गोरखपुर।

ब्लॉक संसाधन केंद्र बांसगांव में शिक्षकों एवं कर्मचारियों को बैंकिंग सेवाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से बचत खाते को सैलरी खाते में परिवर्तित करने संबंधी एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक प्रभात त्रिपाठी ने उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सैलरी खाते की विशेषताओं तथा उसे खुलवाने एवं बचत खाते को सैलरी खाते में परिवर्तित करने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाई।
उन्होंने बताया कि सैलरी खाते के माध्यम से ग्राहकों को कई अतिरिक्त बैंकिंग सुविधाएँ प्राप्त होती हैं। यदि किसी कर्मचारी का वेतन बचत खाते में आ रहा है, तो आवश्यक दस्तावेज एवं विभागीय अनुमोदन के बाद उसे आसानी से सैलरी खाते में परिवर्तित कराया जा सकता है। उन्होंने उपस्थित लोगों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया और बैंक की विभिन्न डिजिटल सेवाओं के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी रोहित पांडेय ने की। उन्होंने शिक्षकों से बैंकिंग सेवाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने तथा डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
संगोष्ठी में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक महामंत्री संग्राम सिंह, श्रवण सिंह, अभय सिंह, रत्नेश जायसवाल, अजेश सिंह, जेपी कुशवाहा, रेणुका यादव, अनीता, प्रियंका, पूजा पांडेय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं ब्लॉक संसाधन केंद्र से राजेश सिंह, मनोज यादव, ईश्वर दयाल, चंद्रकेश सिंह, निखिल एवं अन्य लोगों ने भी सहभागिता की।
संगोष्ठी के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने इसे उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button