समाजसेवी एवं शिक्षिका चंपा यादव ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

समाजसेवी एवं शिक्षिका चंपा यादव ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर। शासन की “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वरिष्ठ समाजसेवी एवं शिक्षिका चंपा यादव ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पेड़ केवल प्रकृति की सुंदरता नहीं बढ़ाते, बल्कि मानव जीवन के लिए प्राणवायु, स्वच्छ वातावरण और संतुलित जलवायु का आधार हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी नियमित देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहायक अध्यापक एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक कौड़ीराम के संयोजक वशिष्ठ त्रिपाठी तथा सुषमा त्रिपाठी ने भी पौधे रोपकर अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए जनभागीदारी के साथ व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण आवश्यक है।
वृक्षारोपण का कार्यक्रम कंपोजिट विद्यालय मैहरौली मे सम्पन्न हुआ। स्कूल के बच्चे भी इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किये।इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित रखने की अपील की गई। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में हरित वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करना रहा।



