Breaking Newsभारत
मेरठ में कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल और डीजीपी राजीव कृष्ण ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।

मेरठ में कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल और डीजीपी राजीव कृष्ण ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।
मेरठ मंडल आयुक्त सभागार में इंटर-स्टेट कोऑर्डिनेशन मीटिंग आयोजित हुई, जिसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चार राज्यों के अधिकारी शामिल हुए।
बैठक में कांवड़ मार्ग की सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्जन, हाई-सिक्योरिटी सर्विलांस, ड्रोन मॉनिटरिंग और कंट्रोल रूम संचालन समेत कई अहम बिंदुओं पर मंथन हुआ।
मुख्य सचिव और डीजीपी ने कांवड़ यात्रा कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया तथा श्री औघड़नाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक भी किया।