Breaking Newsभारत
महापौर मंगलेश श्रीवास्तव ने निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश

महापौर मंगलेश श्रीवास्तव ने निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश
बारिश के बीच महापौर मंगलेश श्रीवास्तव ने शहर में धर्मशाला, दाउदपुर, आर्यन हॉस्पिटल मार्ग, तारामंडल, पाम पैराडाइज का स्थलीय निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था एवं जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर जलनिकासी व्यवस्था, नालों की सफाई तथा सफाई कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया।। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों से शीघ्र पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए। नालों की नियमित सफाई कराई जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।



