Breaking Newsभारत

गाजीपुर : भूजल संरक्षण का संदेश लेकर निकली जागरूकता रैली, सीडीओ ने दिखाई हरी झंडी

भूजल संरक्षण का संदेश लेकर निकली जागरूकता रैली, सीडीओ ने दिखाई हरी झंडी

गाजीपुर। भूजल संरक्षण एवं जल के महत्व के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को जनपद में भूजल सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने “जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प” थीम पर आयोजित मोटरसाइकिल जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन एवं नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के निर्देश पर आयोजित भूजल सप्ताह के अंतर्गत विकास भवन परिसर से निकली रैली उच्च प्राथमिक विद्यालय महाराजगंज, प्राथमिक विद्यालय महाराजगंज होते हुए अगस्ता सलामतपुर पंचायत भवन पहुंची।कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों में छात्र-छात्राओं तथा पंचायत भवन पर उपस्थित ग्रामीणों को सहायक अभियंता ने भूजल के महत्व, जल संरक्षण के उपायों तथा वर्षा जल संचयन की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बढ़ते जल संकट को देखते हुए भूजल का संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है।इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को भूजल संरक्षण एवं जल बचाने की शपथ भी दिलाई गई।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे जल का विवेकपूर्ण उपयोग करें, वर्षा जल का संचयन करें तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों के संरक्षण में सक्रिय योगदान दें।भूजल सप्ताह के तहत जनपद में विभिन्न विद्यालयों, ग्राम पंचायतों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि जल संरक्षण के प्रति अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button