गोरखपुर: कावड़ियों के सुरक्षा के दृष्टि से GRP ने रेलवे डिविजन के सभी चौकियों को किया गया अलर्ट, बेहतर व्यवहार करने के दिए गए निर्देश

गोरखपुर: कावड़ियों के सुरक्षा के दृष्टि से GRP ने रेलवे डिविजन के सभी चौकियों को किया गया अलर्ट, बेहतर व्यवहार करने के दिए गए निर्देश
गोरखपुर : सावन का महीना 30 जुलाई से शुरू हो रहा है.हिंदू धर्म में सावन का महीना का काफी महत्व है.क्योंकि यह पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित होता है. भगवान भोलेनाथ के भक्त इस पूरे महीने बाबा की भक्ति भाव से पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करते हैं. ऐसे में उनके सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए जीआरपी ने गोरखपुर डिविजन की अंतर्गत आने वाले गोंडा , मऊ, बनारस और गोरखपुर सभी जीआरपी थाने की पुलिस को अलर्ट कर दिया. भीड़भाड़ को देखते हुए उन्हें सख्त निर्देश दिए गए की किसी भी कावड़ यात्री को कोई समस्या ना हो उनके साथ बेहतर व्यवहार किया जाए.
साल 2026 में सावन का पवित्र महीना 30 जुलाई गुरुवार से शुरू होकर 28 अगस्त शुक्रवार तक चलेगा.इस दौरान शिवभक्तों के लिए चार महत्वपूर्ण सावन सोमवार व्रत पड़ेंगे. इस दौरान कावड़ यात्रा निकलेगी. शिव भक्त बड़े-बड़े शिव वालों पर जाएंगे भगवान भोले का पूजा अर्चना कर जला अभिषेक करेंगे. उनकी सुरक्षा को लेकर जीआरपी पुलिस ने भी खास इंतजाम किया है.
पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि सावन का महीना आने वाला है .इसमें भीड़ भाड़ काफी होती है. जिसको लेकर पहले ही हम लोगों ने इंतजाम किया है.गोरखपुर डिविजन में जितने भी सर्किल आते हैं.गोंडा ,मऊ ,बनारस, उनके अंतर्गत जितनी भी चौकिया हैं,गोरखपुर सहित सबको अलर्ट कर दिया गया है. कावड़ यात्रियों के लिए सुरक्षा के भी खास इंतजाम किए गए हैं.और सभी को निर्देशित किया गया है कि जो भी कावड़ यात्री आते हैं उनके साथ बेहतर व्यवहार किया जाए.उनके साथ कोई दुर्व्यवहार न होने पाए.उनके सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा जाए.उन्होंने कहा कि जहां पर भीड़ काफी होगी वहां पर जीआरपी के साथ RPF पुलिस भी संयुक्त रूप से सहयोग करेगी. कुछ जगहों पर पुलिस बल भी तैनात किए जाएंगे ताकि किसी भी यात्री को कोई असुविधा ना हो.



