Breaking Newsभारतराजनीति

सीएम योगी की ‘चुटकी’ का असर! जन्मदिन पर गोरखपुर वासियों को भव्य भोज देंगे सांसद रवि किशन

सीएम योगी की ‘चुटकी’ का असर! जन्मदिन पर गोरखपुर वासियों को भव्य भोज देंगे सांसद रवि किशन

​खोराबार के तारा रिसॉर्ट में 17 जुलाई को सुबह 11 बजे से शुरू होगा महाभोज, सभी शहरवासियों को खुला न्योता

​गोरखपुर: गोरखपुर के लोकप्रिय सांसद और अभिनेता रवि किशन अपने जन्मदिन के खास मौके पर गोरखपुर की जनता के लिए एक भव्य भोज (दावत) का आयोजन करने जा रहे हैं। यह कार्यक्रम 17 जुलाई को सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक खोराबार स्थित तारा रिसॉर्ट में आयोजित किया जाएगा। सांसद की टीम ने इस महाभोज में शामिल होने के लिए सभी नगर वासियों को सादर आमंत्रित किया है।

क्यों चर्चा में है यह ‘बर्थडे भोज’?
​दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अक्सर सार्वजनिक मंचों से रवि किशन के ‘मुफ्त में खाना खिलाने’ और दूसरों के बिल पर दावत देने की आदतों को लेकर हल्के-फुल्के अंदाज में चुटकी लेते रहे हैं। माना जा रहा है कि महाराज जी (सीएम योगी) की उसी मीठी नोकझोंक का जवाब देने के लिए सांसद जी ने इस बार अपने जन्मदिन पर पूरे शहर के लिए दिल खोलकर इस भोज का आयोजन किया है।

जब सीएम योगी ने मंच से लगाए थे ठहाके
​मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रवि किशन के बीच का यह दोस्ताना अंदाज हमेशा चर्चा में रहता है। हाल ही में हुए कुछ दिलचस्प वाक्ये इस प्रकार हैं:

​”बिल कोई और चुकाए तो…” : गोरखपुर में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के उद्घाटन के दौरान सीएम योगी ने मंच से मुस्कुराते हुए कहा था, “रवि किशन 200-300 लोगों को मुफ्त में भोजन करा सकते हैं, लेकिन तब जब इसका पूरा बिल कोई और चुकाए!”

मोमोज का बिल कौन देगा? : एक अन्य कार्यक्रम में सीएम योगी ने रवि किशन की चुटकी लेते हुए कहा था कि उन्होंने मोमोज तो मजे से खाए, लेकिन पैसे देने के मामले में हाथ पीछे खींच लिए।

​सांसद टीम का संदेश: > “गोरखपुर के यशस्वी सांसद रवि किशन जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आयोजित इस प्रीतिभोज में समस्त गोरखपुर परिवार सादर आमंत्रित है। कृपया पधारकर अपना आशीर्वाद प्रदान करें।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button