Breaking Newsभारत

आजमगढ़ : बिना मान्यता के चल रहे स्कूल की जीप पलटी, एक बच्चे का टूटा हाथ

आजमगढ़:बिना मान्यता के चल रहे स्कूल की जीप पलटी, एक बच्चे का टूटा हाथ

आजगमढ़ : जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के लपसीपुर स्थित मां लालती देवी शिक्षा निकेतन की एक स्कूल की जीप मंगलवार को अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि करीब 17 बच्चों में से एक बच्चा घायल हो गया। घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में सामने आया कि विद्यालय बिना मान्यता के संचालित हो रहा था और जिस गाड़ी से बच्चे विद्यालय जा रहे थे वह प्रबंधक का निजी वाहन था।

मंगलवार को जहानागंज थाना क्षेत्र में एक जीप विभिन्न गांवों से छात्रों को लेकर भुजही से दौलताबाद की ओर जा रही थी। महाबलपुर-भुजही मोड़ पर अचानक जीप के सामने एक स्कूटी आ गई। स्कूटी को बचाने के लिए चालक ने वाहन को दूसरी तरफ मोड़ा। इस दौरान जीप पलट गई। इस घटना में धर्मपुर निवासी धर्मवीर के पुत्र आदित्य (8 वर्ष) को चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज, चक्रपानपुर पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने आदित्य के हाथ में फ्रैक्चर और कंधे के पास चोट की बात कही। राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार अन्य सभी बच्चे सुरक्षित रहे।

ग्रामीणों के अनुसार मां लालती देवी शिक्षा निकेतन बिना मान्यता के संचालित हो रहा है। वर्ष 2025 में खंड शिक्षा अधिकारी नवनीत कुमार चौबे ने कई बार विद्यालय का निरीक्षण किया था। बिना मान्यता संचालन पाए जाने पर विद्यालय में ताला भी बंद कराया गया था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 15 सितंबर 2025 को विद्यालय प्रबंधन को नोटिस जारी कर कार्रवाई और जुर्माने की प्रक्रिया शुरू की थी। कार्रवाई के बावजूद विद्यालय का संचालन लगातार जारी रहा। बच्चों के परिवहन में उपयोग किए जा रहे वाहन भी निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button