Breaking Newsभारत

अयोध्या : राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने किया आवेदन

राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने किया आवेदन

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में रिक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पद के लिए पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने आवेदन किया है। उन्होंने इसकी जानकारी सार्वजनिक करते हुए दावा किया कि वे इस पद के लिए निर्धारित सभी आवश्यक योग्यताओं एवं मानकों को पूरा करते हैं।

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उनके पास प्रशासनिक सेवा का लंबा अनुभव है और यदि उन्हें अवसर मिलता है तो वे इस महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि ट्रस्ट चयन प्रक्रिया में निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवेदनों पर निष्पक्षता से विचार करेगा।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में सीईओ का पद मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था, विकास कार्यों और विभिन्न परियोजनाओं के समन्वय के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में इस पद पर होने वाला चयन चर्चा का विषय बना हुआ है।
फिलहाल ट्रस्ट की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि ट्रस्ट इस महत्वपूर्ण पद के लिए किस उम्मीदवार का चयन करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button