Breaking Newsक्राइमभारत

गाजीपुर : गहमर पुलिस ने 180 लीटर अवैध देशी शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा

गहमर पुलिस ने 180 लीटर अवैध देशी शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा

फोर्ड एंडेवर से 20 पेटी शराब बरामद, वाहन सीज; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

गाजीपुर, 14 जुलाई। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गहमर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 180 लीटर अवैध देशी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शराब से लदी फोर्ड एंडेवर कार को भी सीज कर दिया है।पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक शिवपूजन अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर गहमर से बारा जाने वाले मार्ग पर मठिया ग्राउंड तिराहे के पास एक फोर्ड एंडेवर (UP14BQ2181) को रोककर तलाशी ली गई। वाहन से 20 पेटी (900 पाउच, कुल 180 लीटर) अवैध देशी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 72 हजार रुपये है, बरामद हुई।पुलिस ने मौके से राजकुमार कुशवाहा (30 वर्ष) निवासी जगदीशपुर, थाना मुफस्सिल, जनपद बक्सर (बिहार), धर्मेंद्र कुमार (25 वर्ष) निवासी बोक्सा, थाना मुफस्सिल, जनपद बक्सर तथा रोशन कुमार (20 वर्ष) निवासी जगदीशपुर, थाना मुफस्सिल, जनपद बक्सर को गिरफ्तार कर लिया।बरामदगी के आधार पर थाना गहमर में मु0अ0सं0 132/2026 के तहत धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवपूजन एवं थाना गहमर की पुलिस टीम शामिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button