Breaking Newsभारत

ईसानगर (लखीमपुर- खीरी) : सावन में सुरक्षित कांवड़ यात्रा को लेकर ईसानगर थाने में पीस कमेटी की बैठक

सावन में सुरक्षित कांवड़ यात्रा को लेकर ईसानगर थाने में पीस कमेटी की बैठक

सुरक्षित, शांति और सौहार्द पूर्ण आयोजन की लोगों से अपील

(अनुपम मिश्रा)

ईसानगर (लखीमपुर- खीरी)। सावन माह में कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से ईसानगर थाने में रविवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस क्षेत्राधिकारी एस.बी. सिंह ने की।बैठक को संबोधित करते हुए सीओ एस.बी. सिंह ने कहा कि सभी श्रद्धालु शासन द्वारा निर्धारित घाटों से ही गंगाजल भरें तथा यात्रा के दौरान सड़क के किनारे चलकर यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि विश्राम सड़क के किनारे किसी भी स्थिति में न करें, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना न रहे।

पुलिस क्षेत्राधिकारी धौरहरा ए बी सिंह ने श्रद्धालुओं से अपील की कि यात्रा के दौरान किसी भी अन्य संप्रदाय के प्रति आपत्तिजनक या अनावश्यक टिप्पणी करने से बचें और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें, साथ ही डीजे, जनरेटर एवं बिजली के करंट से विशेष सावधानी बरतने की उन्होंने सलाह दी।

रविवार को थाना परिसर में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में सभी ने शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में कांवड़ यात्रा संपन्न कराने का संकल्प लिया। इस दौरान नायब तहसीलदार अखिलेश मौर्य, थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार सिंह सहित समस्त पुलिस स्टाफ, क्षेत्र के ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button