Breaking Newsभारतराजनीति

प्रथम पुण्यतिथि पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्व० केदार नाथ राय जी को भावभीनी श्रद्धांजलि

प्रथम पुण्यतिथि पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्व० केदार नाथ राय जी को भावभीनी श्रद्धांजलि

गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद त्रिपाठी के सानिध्य में एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सह दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पंडित संतोष मिश्रा के नेतृत्व में पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं वरिष्ठ समाजसेवी स्व० केदार नाथ राय जी की प्रथम पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व० केदार नाथ राय जी के संघर्षपूर्ण एवं जनसेवा से ओत-प्रोत जीवन को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की धारा पहुँचाने का कार्य किया। वे सामाजिक समरसता, संगठनात्मक मजबूती तथा जनहित के मुद्दों को लेकर निरंतर सक्रिय रहे। उनका व्यक्तित्व राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में प्रेरणास्रोत के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद त्रिपाठी जी ने कहा कि स्व० केदार नाथ राय जी का जीवन सेवा, संस्कार और समाजहित के कार्यों के लिए समर्पित था। उन्होंने क्षेत्र के विकास एवं गरीब, शोषित और जरूरतमंद लोगों की आवाज़ को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया। उनके आदर्श और विचार आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र एवं समाज सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सह दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पंडित संतोष मिश्रा जी ने कहा कि स्व० केदार नाथ राय जी ने संगठनात्मक एवं सामाजिक जीवन में जो योगदान दिया, वह सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उनके द्वारा स्थापित सेवा, समर्पण और जनकल्याण की परंपरा को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने स्व० केदार नाथ राय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई।
“स्व० केदार नाथ राय जी का संपूर्ण जीवन समाज सेवा, संगठनात्मक समर्पण और जनकल्याण की मिसाल था। उनकी प्रेरणादायी स्मृतियाँ सदैव समाज को नई दिशा देती रहेंगी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button