Breaking Newsभारतराजनीति

गाजीपुर : गाजीपुर में 1015 नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

गाजीपुर में 1015 नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

गाजीपुर, 30 मई 2026। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम हाल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, ब्लॉक प्रमुख बिरनो राजन सिंह एवं जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, परियोजना निदेशक दीनदयाल वर्मा, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने चयनित महिलाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अपने संबोधन में एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को बधाई देते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप पूरी पारदर्शिता के साथ योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। सहायिकाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करना चाहिए।जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कहा कि आंगनबाड़ी सहायिकाएं बच्चों के सर्वांगीण विकास, कुपोषण मुक्ति, टीकाकरण, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की देखभाल तथा पोषण अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी। उन्होंने बताया कि जनपद की 17 बाल विकास परियोजनाओं में कुल 4127 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के सापेक्ष 1352 रिक्त पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी, जिसके तहत 1328 सहायिकाओं का चयन किया गया है।उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में बिरनो, सदर, शहर, सादात, करंडा, रेवतीपुर, भदौरा, सैदपुर, जखनियां, मनिहारी एवं कासिमाबाद बाल विकास परियोजनाओं के अंतर्गत कुल 1015 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।कार्यक्रम के अंत में जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार सोनी ने प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button