Breaking Newsभारत

गाजीपुर : 300 रुपये के विवाद में युवक की ईंट से हत्या, कासिमाबाद पुलिस ने आरोपी को दबोचा

300 रुपये के विवाद में युवक की ईंट से हत्या, कासिमाबाद पुलिस ने आरोपी को दबोचा

गाजीपुर, 29 मई 2026। कासिमाबाद थाना क्षेत्र में 300 रुपये के विवाद में युवक की ईंट से मारकर हत्या करने की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ईंट, मृतक का मोबाइल फोन तथा घटना के समय पहना गया टी-शर्ट भी बरामद किया है।पुलिस के अनुसार थाना कासिमाबाद में दर्ज मुकदमा संख्या 202/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामले की जांच की जा रही थी। विवेचना के दौरान पता चला कि 24 मई को अभियुक्त रंजय उर्फ जब्बर और मृतक बालालखन्दर के बीच शराब के नशे में 300 रुपये को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर रंजय ने मृतक के सिर पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक राजनारायण अपनी टीम के साथ लगातार दबिश दे रहे थे। इसी क्रम में 28 मई को पुलिस ने गंगौली-मोहम्मदाबाद मार्ग स्थित नट बाबा मंदिर के पास से आरोपी रंजय उर्फ जब्बर पुत्र हरिश्चंद्र निवासी हसनपुर थाना कासिमाबाद को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट, मृतक का मोबाइल फोन तथा घटना के समय पहना गया टी-शर्ट बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजनारायण सहित थाना कासिमाबाद की टीम शामिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button