Breaking Newsभारत

गाजीपुर : पुलिस मुठभेड़ में हत्या व गौतस्करी का आरोपित घायल, तमंचा और अपाचे बाइक बरामद

पुलिस मुठभेड़ में हत्या व गौतस्करी का आरोपित घायल, तमंचा और अपाचे बाइक बरामद

गाजीपुर, 30 मई 2026। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जंगीपुर पुलिस ने हत्या और गौतस्करी के मामलों में वांछित एक कुख्यात बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।पुलिस के अनुसार, 29 मई की रात थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी अपनी टीम के साथ मदारपुर मार्ग स्थित बघोल पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक अपाचे मोटरसाइकिल सवार युवक आता दिखाई दिया।

पुलिस ने उसे रुकने का संकेत दिया, लेकिन वह बाइक मोड़कर कच्चे रास्ते से भागने लगा।पुलिस टीम ने पीछा कर घेराबंदी की तो आरोपित ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो उसके दाहिने पैर में लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।गिरफ्तार आरोपित की पहचान जियाउद्दीन उर्फ जियाऊ कुरैशी पुत्र आजम कुरैशी निवासी नोनहरा थाना नोनहरा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से बिना नंबर प्लेट की एक अपाचे मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी के आधार पर थाना जंगीपुर में नया मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी सहित थाना जंगीपुर के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button