Breaking Newsभारतराजनीति

मऊ में सीएम योगी बोले- धार्मिक आयोजन में व्यवधान डालने वाले का रावण और कंस जैसा होगा हाल

मऊ में सीएम योगी बोले- धार्मिक आयोजन में व्यवधान डालने वाले का रावण और कंस जैसा होगा हाल

सीएम योगी ने कहा कि विकास का पैसा विकास में लग रहा है तब यह विकास दिख रहा है। सीएम ने कहा कि गरीब का पैसा गरीब के पास जा रहा है। अन्नदाता किसान के लिए सरकार के पास कई योजनाएं हैं।

मधुबन नगर पंचायत के पांती रोड स्थित गांधी मैदान में सीएम योगी में शुक्रवार को करीब 130 करोड़ 17 लाख 62 हजार रुपये की लागत वाली 49 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार में हर गरीब के लिए पानी व सरकारी खाद्यान्न है। किसी माफिया की हिम्मत नहीं कि किसी धार्मिक आयोजन में व्यवधान डाल दे। अगर व्यवधान डालेगा तो रावण व कंस जैसी स्थिति होगी। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले का फैसला यमराज करेगा।

आगे योगी ने कहा कि विकास का पैसा विकास में लग रहा है तब यह विकास दिख रहा है। सीएम ने कहा कि गरीब का पैसा गरीब के पास जा रहा है। अन्नदाता किसान के लिए सरकार के पास कई योजनाएं हैं। उसी को लागू करने के लिए हम मधुबन आए हैं। जनता ने डबल इंजन की सरकार को जीताने में योगदान दिया है, इसी से विकास होता है। देवस्थान का उत्थान होता है तो अयोध्या में राम मंदिर बनता है। आपका एक वोट काशी विश्वनाथ में धाम बना देता है। माफिया मुक्त प्रदेश बना देता है। विकास की यात्रा अनवरत चलनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button