उत्तर प्रदेश में शासन ने गुरुवार को 25 पीपीएस अफसरों के तबादले किए हैं।

उत्तर प्रदेश में शासन ने गुरुवार को 25 पीपीएस अफसरों के तबादले किए हैं।
उत्तर प्रदेश में शासन ने गुरुवार को 25 पीपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। पुलिस उपाधीक्षक डॉ अजय कुमार सिंह को अमेठी से कुशीनगर भेजा गया है। वहीं पुलिस उपाधीक्षक अरुण कुमार सिंह-V को अमरोहा से महोबा भेजा गया है।
पुलिस उपाधीक्षक शैलेन्द्र सिंह अभी तक अयोध्या में तैनात थे। अब इन्हें औरैया भेजा गया है। पुलिस उपाधीक्षक शक्ति सिंह को बदायूं से अमरोहा भेजा गया है। पुलिस उपाधीक्षक हरीश सिंह भदौरिया बागपत में तैनात थे। अब इन्हें पुलिस उपाधीक्षक (सुरक्षा) मथुरा की जिम्मेदारी दी गई है।
सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गाजियाबाद में तैनात स्वतंत्र कुमार सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर बनाया गया है। गाजीपुर में तैनात पुलिस उपाधीक्षक बलराम को भदोही भेजा गया है। पुलिस उपाधीक्षक स्नेहा तिवारी को झांसी से चंदौली भेजा गया है।
कानपुर देहात में तैनात पुलिस उपाधीक्षक तनु उपाध्याय को सहायक सेनानायक, 37वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर भेजा गया है। शिवाजी सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ से पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, उप्र, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस उपाधीक्षक आलोक सिंह-।। को मथुरा से बिजनौर भेजा गया है। प्रवीण मलिक को पुलिस उपाधीक्षक (सुरक्षा) मथुरा से पुलिस उपाधीक्षक, शाहजहांपुर भेजा गया है।
पुलिस उपाधीक्षक रामसूरत सोनकर के प्रतापगढ़ से पुलिस उपाधीक्षक, यूपीपीसीएल, लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है। पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप सिंह चंदेल को सोनभद्र से अंबेडकरनगर भेजा गया है। पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार तोमर को पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, उप्र लखनऊ की जिम्मेदारी मिली ही।