गोरखपुर : रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उ० प्र०प्रांतीय महामंत्री के निर्देश पर तीसरे दिन भी गेट मीटिंग/आम सभा/जनजागरण का हुआ आयोजन

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उ० प्र०प्रांतीय महामंत्री के निर्देश पर तीसरे दिन भी गेट मीटिंग/आम सभा/जनजागरण का हुआ आयोजन
गोरखपुर। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश प्रांतीय महामंत्री गिरीश चंद्र मिश्रा के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम क्षेत्रीय कार्यशाला में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा क्षेत्रीय कार्यशाला व टायर शाप शाखा के पदाधिकारीयो द्वारा तीसरे दिन भी गेट मीटिंग/आम सभा /जनजागरण का आयोजन किया गया जिसमें कार्यशाला के सभी कर्मचारियों सम्मिलित हुए जिसकी अध्यक्षता शाखा कोषाध्यक्ष शशिकांत ने किया और संचालन प्रांतीय प्रतिनिधि अजय कुमार ने किया। अजय कुमार ने सभी कर्मचारियों को बताया कि रोडवेज परिषद के महामंत्री गिरीश चंद्र मिश्रा द्वारा दिनांक 15 मार्च 2026 को मांग पत्र भेज कर अपर मुख्य सचिव परिवहन विभाग उo प्रo शासन सचिवालय (बापू भवन)लखनऊ व प्रबंध निदेशक उo प्रo परिवहन निगम लखनऊ को पत्र भेजकर अनुरोध किए थे की हमारी मांगों को समय रहते पूरा कर दिया जाए मगर अभी तक शासन व निगम प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों को मांगो पूरा नहीं किया गया न ही उस पर कोई कारवाही किया गया जिसके कारण कर्मचारियों में आक्रोश उत्पन्न हो गया है और आंदोलन करने के लिए मजबूर हो गए हैं और सभी कर्मचारियों को बताया गया कि शासन व निगम प्रबंधन द्वारा कुछ ऐसे आदेश भी निर्गत किए जा चुके हैं जिसके कारण परिवहन निगम व परिवहन निगम में कार्य करने वाले कर्मचारियों के अस्तित्व खतरे मे आ गया है अब समय आ गया है कि परिवहन निगम को बचाने व परिवहन निगम में कार्य करने वाले कर्मचारियों के अस्तित्व को बचाने के लिए संघर्ष करने के लिए तैयार रहना है और दिनांक 28 अप्रैल 2026 को धरना प्रदर्शन करना है।अजय कुमार द्वारा कर्मचारियों को संगठन द्वारा प्रमुख मांगो की जानकारी दिए।



