Breaking Newsभारत

जखनिया (गाजीपुर) : नाली के पानी को लेकर दो पक्षों में तनाव, गांव में बढ़ा विवाद

नाली के पानी को लेकर दो पक्षों में तनाव, गांव में बढ़ा विवाद

जखनिया (गाजीपुर): क्षेत्र के ताल गांव उर्फ मोलनापुर में नाली के पानी बहानें को लेकर विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। राजभर समाज और कुशवाहा समाज के लोगों के बीच इस मुद्दे को लेकर काफी तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिससे गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया है।

बताया जा रहा है कि गांव में दो पोखरियां हैं—एक बड़ी और एक छोटी। अब तक कुछ लोगों का नल का पानी बड़ी पोखरी में जाता था, और कुछ लोगों का छोटी पोखरी में लेकिन कुछ लोगों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि उनका पानी अब बड़ी पोखरी में नहीं जाएगा, बल्कि छोटी पोखरी में डाला जाएगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए हैं।

ग्राम प्रधान से मामले की जब जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि जिस छोटी पोखरी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो रहा है अगर दोनों पक्ष सहमत हो जाएं और बैठकर बात हो जाए तो इसका समाधान निकाला जा सकता है मामला प्रशासन के संज्ञान में प्रशासन जो निर्णय लेगी उसके हिसाब से कार्य कराया जाएगा।

वहीं, पानी निकालने के दो पक्षों के विवाद में एक तिसरे चकदार ने भी इस विवाद में अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। उसका कहना है कि जिस रास्ते से पानी पोखरी तक पहुंचाया जा रहा है, वह उसके चक (खेत) से होकर गुजरता है। बिना उसकी जानकारी के उसके खेत में सीवर डालकर पानी ले जाया गया है, जो उसे स्वीकार नहीं है।

इसी मुद्दे को लेकर गांव में लगातार कहासुनी और तनाव बना हुआ है। स्थानीय प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर समाधान कराने की मांग की जा रही है, ताकि स्थिति सामान्य हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button