जखनियां/गाजीपुर : सीटेट में शानदार सफलता: सुष्मिता पाल ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विद्यालय ने दी बधाई

सीटेट में शानदार सफलता: सुष्मिता पाल ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विद्यालय ने दी बधाई
जखनियां/गाजीपुर।जखनियां क्षेत्र के ग्राम अरिला, पोस्ट मनिहारी की होनहार छात्रा सुष्मिता पाल, सुपुत्री प्रेम नाथ पाल, ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) उत्तीर्ण कर अपने परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।सुष्मिता पाल ने अपनी प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा विमला रमाशंकर महाविद्यालय, यूसुफपुर शाहपुर से प्राप्त की। उन्होंने यहीं से स्नातक की पढ़ाई पूरी की और सत्र 2023–25 में बी.एड. की छात्रा रहीं। वर्तमान में वह स्नातकोत्तर की पढ़ाई भी कर रही हैं। अपनी लगन, मेहनत और अनुशासन के बल पर उन्होंने सीटेट परीक्षा में शानदार अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।विद्यालय परिवार ने सुष्मिता की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही उनके माता-पिता को नमन करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा और सहयोग से ही सुष्मिता ने यह मुकाम हासिल किया है।
विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि सुष्मिता शुरू से ही मेधावी, अनुशासित और परिश्रमी छात्रा रही हैं। उनकी सफलता से क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं को भी शिक्षा के प्रति प्रेरणा मिलेगी और वे भी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
इस अवसर प्रबंधक पंकज दूबे ने इस उपलब्धि पर होनहार छात्रा को शुभकामनाएं दी वहीं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी सुष्मिता पाल को बधाई देते हुए उनके सुनहरे भविष्य की कामना की है।



