Breaking Newsभारत

गोरखपुर में बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित: सीएम के गृह जनपद में अराजकता चरम पर, सपाइयों में भारी उबाल

गोरखपुर में बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित: सीएम के गृह जनपद में अराजकता चरम पर, सपाइयों में भारी उबाल

गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सभा भैसही खुर्द से एक बेहद शर्मनाक और हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के गृह जनपद में संविधान निर्माता के अपमान की यह घटना कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

​समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने इस घटना पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, “यह केवल एक प्रतिमा को तोड़ना नहीं, बल्कि दलित समाज की अस्मिता और संविधान की भावनाओं पर हमला है। शासन-प्रशासन की नाक के नीचे ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।”

​उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की त्वरित जांच हो और दोषियों को सलाखों के पीछे भेजकर उन पर कठोरतम कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button