Breaking Newsभारत

जखनिया : पार्टी कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ – भानुप्रताप सिंह

पार्टी कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ – भानुप्रताप सिंह

स्थानीय जखनिया। आज जखनिया मंडल प्रथम में रामपुर बलभद्र व जखनिया शक्ति केंद्र का बूथ सत्यापन कार्यक्रम पूर्व जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उक्त अवसर पर भानु प्रताप सिंह ने कहा इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मंडल पदाधिकारी शक्ति केंद्र संयोजकों और बूथ समितियां के सक्रिय सदस्यों का सत्यापन करना है। पार्टी इस सत्यापन के माध्यम से मंडल व शक्ति केंद्र प्रभारियों की कार्यशैली और बूथो की क्रियाशीलता का मूल्यांकन कर रही है साथ ही साथ त्रिदेव की भूमिका भी तय कर रही है। उन्होंने कहा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। सत्यापन के माध्यम से पदाधिकारी व कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का नए सिरे से मूल्यांकन कर सक्रिय कार्यकर्ताओं की पहचान करना है जिसके आधार पर आगामी विधानसभा 2027 के चुनाव की रणनीति तय होगी।

इस अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा, मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, जिला प्रतिनिधि उमाशंकर यादव, महामंत्री द्वय पीयूष सिंह, पंकज सिंहा, अशोक गुप्ता, सुनील, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शैलू सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मृदुला पांडेय, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रशांत सिंह, राहुल चौरसिया, विनय सिंह सहित सभी शक्तिकेन्द्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष व पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button