Breaking Newsभारत

लखनऊ सांसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ: राजनाथ सिंह बोले- विकास का पैमाना सिर्फ जीडीपी नहीं, खेलों में प्रदर्शन भी है

लखनऊ सांसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ: राजनाथ सिंह बोले- विकास का पैमाना सिर्फ जीडीपी नहीं, खेलों में प्रदर्शन भी है

सांसद खेल महाकुंभ 2026 में केडी सिंह बाबू स्टेडिम पहुंचकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव मौजूद रहे।

राजधानी लखनऊ में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में ‘सांसद खेल महाकुंभ 2026’ का शुभारंभ सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने रक्षा मंत्री के सामने खेलों की प्रस्तुति दी।

इस मौके पर रक्षा मंत्री ने कहा कि देश के विकास का पैमाना केवल जीडीपी नहीं, बल्कि खेलों में प्रदर्शन भी है। ऑस्ट्रेलिया का उदाहरण देते हुए उन्होंने समाज में खेलों के प्रति जुनून और खिलाड़ियों के सम्मान बढ़ाने पर जोर दिया। भरोसा दिलाया कि यह प्रतियोगिता हर वर्ष और भी बेहतर स्वरूप में आयोजित होती रहेगी।

खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में नियुक्त किया जाएगा

इस मौके पर मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि अब प्रदेश में खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि रोजगार की गारंटी है। ओलंपिक, एशियन गेम्स या विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सीधे सरकारी सेवा में नियुक्त किया जाएगा। ललित उपाध्याय और अर्जुन देशवाल जैसे खिलाड़ियों को DSP बनाया जा चुका है। अन्य को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी नियुक्त किया गया है।

‘खेलेगा यूपी, बढ़ेगा यूपी’

उन्होंने कहा कि पदक विजेताओं की इनामी राशि में दो से चार गुना तक की वृद्धि की गई है। पुलिस विभाग में 500 से अधिक भर्तियां हो चुकी हैं। मंत्री ने ‘खेलोगे कूदोगे होगे खराब’ की पुरानी कहावत को नकारते हुए ‘खेलेगा यूपी, बढ़ेगा यूपी’ का नया मंत्र दिया।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव, मेयर सुषमा खर्कवाल, विधायक योगेश शुक्ला, ओपी श्रीवास्तव,नीरज बोरा व अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button