लखनऊ ऐतिहासिक घटनाओं को समेटे अखबारों की लगी प्रदर्शनी

लखनऊ ऐतिहासिक घटनाओं को समेटे अखबारों की लगी प्रदर्शनी
लखनऊ। भारत की आजादी से लेकर चंद्रमा पर मानव के पहले कदम तक, हिरोशिमा पर परमाणु बम और टाइटैनिक हादसे जैसी तमाम ऐतिहासिक घटनाओं को समेटे दुर्लभ अखबारों की प्रदर्शनी ने कला प्रेमियों का ध्यान खींचा। राजधानी के एक मॉल में द लॉस्ट लाइब्रेरी की तरफ से लगी दस्तावेज 3 प्रदर्शनी में ऐसे अखबार देखने को मिले जिनमें इतिहास की कई बड़ी घटनाएं दर्ज हैं। प्रदर्शनी में 1820 के दशक के देशी-विदेशी अखबार और पत्रिकाएं भी शामिल हैं। कुल 50 से अधिक दुर्लभ घटनाओं को समेटे यह प्रदर्शनी इतिहास की सामूहिक स्मृति को संजोने का जरिया बनी। इससे पहले अभिनेत्री भाग्यश्री ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी के संग्राहक वरिष्ठ केंद्रीय राजस्व अधिकारी सुबूर उस्मानी ने बताया कि पिता की प्रेरणा से बचपन से दुर्लभ अखबारों का संग्रह शुरू किया।



