Breaking Newsभारत

यूपी में पंचायत चुनाव: तीसरी बार बढ़ी मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि, अब 22 अप्रैल को आएगी लिस्ट

यूपी में पंचायत चुनाव: तीसरी बार बढ़ी मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि, अब 22 अप्रैल को आएगी लिस्ट

यूपी में पंचायत चुनाव कब होंगे इस बात की दुविधा के बीच  मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तारीख एक बार फिर बढ़ा दी गई है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तारीख एक बार फिर बढ़ा दी गई है। अब अंतिम सूची 22 अप्रैल को जारी होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बारे में जानकारी वेबसाइट के माध्यम से जारी की है।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 21 अप्रैल तक मतदाता सूचियों का कंप्यूटरीकरण, मतदेय स्थलों की मैपिंग, वार्डों का क्रमांकन और फोटो प्रतियां तैयार करने का काम पूरा किया जाएगा। इसके बाद 22 अप्रैल को अंतिम सूची प्रकाशित होगी। इसके पहले 15 अप्रैल को अंतिम सूची का प्रकाशन होना था। कागजी कार्रवाई पूरा न होने की वजह से समयावधि बढ़ाई गई है।

मालूम हो कि 23 दिसंबर 2025 में आयोग ने पुनरीक्षण की अनंतिम सूची जारी की थी। अनंतिम सूची में 12.69 करोड़ मतदाता दर्ज थे, जो पिछले चुनाव के मुकाबले 40.19 लाख अधिक हैं। इस पर आयोग ने दावे और आपंत्तियां मांगे थे। प्रदेश भर से लाखों आपत्तियां मिलीं।

जिसका आयोग ने सुनवाई कर निस्तारण किया। अब जब अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा तब मतदाताओं की वास्तविक बढ़ोतरी की संख्या और कुल मतदाताओं का पता चलेगा। सूत्रों के मुताबिक अब आगे समयाविध बढ़ने की कोई संभावना नहीं है। आयोग बढ़ाए गए सात दिनों में बचा काम पूरा कर लेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button