Breaking Newsभारत

बांसगांव: पत्रकार/अधिवक्ता अग्निवेश सिंह की मौत के बाद पिता सुनील सिंह का निधन, छोटे बेटे अधिवक्ता नीतीश सिंह के परिवार में मातम, क्षेत्र में गहरा आक्रोश

बांसगांव: पत्रकार/अधिवक्ता अग्निवेश सिंह की मौत के बाद पिता सुनील सिंह का निधन, छोटे बेटे अधिवक्ता नीतीश सिंह के परिवार में मातम, क्षेत्र में गहरा आक्रोश

बांसगांव वार्ड नंबर 9 निवासी पत्रकार/अधिवक्ता अग्निवेश सिंह की 27 फरवरी को कथित मारपीट के दौरान हुई मौत के बाद अब उनके पिता सुनील सिंह का भी निधन हो गया है। इस दोहरी घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

परिजनों का आरोप है कि अग्निवेश सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज करने के बावजूद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया, बल्कि उन्हें छोड़ दिया गया। इतना ही नहीं, शुरुआत में पुलिस द्वारा मामले को हार्ट अटैक बताकर दबाने का प्रयास भी किया गया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी परिजनों को नहीं सौंपी गई।

बताया जाता है कि एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली, तो उसमें शरीर पर 6 गंभीर चोटों का उल्लेख था, लेकिन मौत का स्पष्ट कारण नहीं दर्शाया गया। इस बीच आरोपियों द्वारा लगातार धमकी दिए जाने का आरोप भी परिजनों ने लगाया है, जिससे परिवार दहशत में जी रहा था।

परिजनों के अनुसार, उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिला। लगातार तनाव और धमकियों से आहत सुनील सिंह को सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें गगहा स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई।

सुनील सिंह सामाजिक रूप से सक्रिय व्यक्ति थे और बाल कल्याण समिति के सदस्य भी रह चुके थे। उनके छोटे बेटे नीतीश सिंह दीवानी कचहरी में अधिवक्ता हैं। इस दोहरी घटना के बाद परिवार पूरी तरह से टूट गया है और क्षेत्र में भारी रोष व्याप्त है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button