जखनिया, गाजीपुर : सिखडीं की पुण्यभूमि पर गूंजा वैदिक मंगलाचार — एस्ट्रो ट्रुथ प्राइवेट इंडिया लिमिटेड का दिव्य शुभारंभ

सिखडीं की पुण्यभूमि पर गूंजा वैदिक मंगलाचार — एस्ट्रो ट्रुथ प्राइवेट इंडिया लिमिटेड का दिव्य शुभारंभ

जखनिया, गाजीपुर।जनपद गाजीपुर की तहसील जखनिया अंतर्गत ग्राम सभा सिखडीं के गेल्हना गांव में आज आध्यात्मिक आभा और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एक ऐतिहासिक क्षण साकार हुआ। परम पूज्य महामंडलेश्वर, महंत भवानी नंदन यति जी महाराज (सिद्ध पीठ हथियाराम) ने मुख्य अतिथि के रूप में पधारकर एस्ट्रो ट्रुथ प्राइवेट इंडिया लिमिटेड का रिमोट के माध्यम से विधिवत उद्घाटन किया।इस प्रतिष्ठित संस्थान को ज्योतिष क्षेत्र में नई दिशा देने के उद्देश्य से सूर्य कुमार त्रिपाठी (डायरेक्टर, इंस्टीट्यूट इंडिया) द्वारा लॉन्च किया गया है। महाराज श्री के करकमलों से अपने ही गांव की पावन धरती पर उद्घाटन संपन्न होना ग्रामीणों के लिए गौरव और आशीर्वाद का अद्भुत संगम बन गया।
भव्य स्वागत से अभिभूत हुए महाराज श्री
महाराज श्री के गांव में प्रवेश करते ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य, वरिष्ठ समाजसेवी एवं सिद्ध पीठ हथियाराम के अनुयायी रमेश यादव के विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। वातावरण “हर-हर महादेव” और वैदिक घोष से गुंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम स्थल पर वैदिक विद्वानों द्वारा स्वस्तिवाचन, अंगवस्त्र अर्पण, माल्यार्पण और पुष्पवृष्टि के साथ महाराज श्री का अभिनंदन किया गया। आयोजक सूर्य त्रिपाठी एवं उनके परिवार ने महाराज श्री के चरण गांव की धरती पर पड़ने को अपना परम सौभाग्य बताया।
राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस शुभ अवसर पर विभिन्न दलों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विवेकानंद पांडे, कंपनी के संस्थापक सदस्य निमेष पांडे, गंगाधर तिवारी पंकज पांडे, अंजनी पांडे, सुनील तिवारी, डॉ. रामविलास यादव, दीपक पांडे अमित तिवारी, मोनू तिवारी,कंपनी के एप डेवलपर सत्यम पांडे, राज श्रीवास्तव,, सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक एवं पत्रकार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भक्ति रस की अविरल धारा बहाते हुए भोजपुरी के सुप्रसिद्ध गायक अरविंद तिवारी ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर महाराज श्री सहित उपस्थित श्रद्धालुओं का हृदय जीत लिया।
मां दुर्गा मंदिर में अर्पित की श्रद्धा-सुमन
उद्घाटन उपरांत महाराज श्री ने परिसर में स्थापित मां दुर्गा मंदिर में चुनरी एवं पुष्प अर्पित कर विधिवत पूजन-अर्चन किया तथा क्षेत्रवासियों के मंगल, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का आशीर्वाद प्रदान किया।
आस्था, ज्योतिष और आधुनिकता का संगम
यह आयोजन न केवल एक कंपनी के उद्घाटन का अवसर था, बल्कि आस्था, संस्कृति और आधुनिक ज्योतिष विज्ञान के समन्वय का अद्वितीय उदाहरण भी बना। जिला एवं क्षेत्र भर से आए श्रद्धालुओं और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से ऐतिहासिक बना दिया।
गेल्हना की पुण्यभूमि आज दिव्यता, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित हो उठी।



