भारतराजनीति

एसआईआर को लेकर भाजपा ने कसी कमर,जखनिया में शक्तिकेंद्र प्रमुखों की बैठक सम्पन्न, 6 फरवरी तक घर-घर भरवाए जाएंगे फॉर्म-6

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर।

आज दिनांक।02/02/026को

एसआईआर को लेकर भाजपा ने कसी कमर,जखनिया में शक्तिकेंद्र प्रमुखों की बैठक सम्पन्न, 6 फरवरी तक घर-घर भरवाए जाएंगे फॉर्म-6

जखनिया (गाजीपुर)।स्थानीय क्षेत्र के तेतरा देवी महाविद्यालय परिसर में भाजपा की शक्तिकेंद्र प्रमुखों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और पार्टी कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर सक्रिय होकर अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए गए।बैठक को संबोधित करते हुए जखनिया विधानसभा का कार्य देख रहे भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी का स्पष्ट लक्ष्य है कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी नव मतदाताओं से संपर्क कर उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराया जाए। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता 6 फरवरी तक घर-घर जाकर फॉर्म-6 भरवाएंगे।उन्होंने कहा कि पार्टी यह सुनिश्चित करना चाहती है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे, वहीं कोई भी अवैध, मृतक, दोहरी प्रविष्टि वाला या संदिग्ध बाहरी व्यक्ति वोटर लिस्ट में शामिल न हो। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ की मतदाता सूची की गहन समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है।पूर्व जिला अध्यक्ष ने कहा कि SIR की अंतिम तिथि 6 फरवरी निर्धारित है, ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं को पूरी जी-जान से अभियान में जुटने की आवश्यकता है। उन्होंने इसे देशहित और राष्ट्रहित से जुड़ा कार्य बताते हुए अधिक से अधिक नए मतदाताओं को प्रेरित कर उनका पंजीकरण कराने का आह्वान किया।बैठक में राजेश सोनकर, प्रमोद वर्मा, अटल सिंह, पीयूष सिंह, प्रशांत, सर्वानंद सिंह (झुन्ना), पंकज सिन्हा, हृदय नारायण, शैलू सहित बड़ी संख्या में भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button