Breaking Newsभारत

स्व. महेंद्र सिंह की 13वीं पर उमड़ा श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का सैलाब

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।

आज दिनांक।27/12/025को

स्व. महेंद्र सिंह की 13वीं पर उमड़ा श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का सैलाब

स्व. राम नगीना सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अजीत सिंह काली के पिता को क्षेत्रीय गणमान्य लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

जखनियां/गाजीपुर।ग्राम अलीपुर मदंरा निवासी स्वर्गीय महेंद्र सिंह के आकस्मिक निधन के पश्चात शनिवार को उनके 13वीं संस्कार के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। स्व. महेंद्र सिंह का निधन 15 दिसंबर को हो गया था। वे स्वर्गीय राम नगीना सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अजीत सिंह काली के पिता थे।श्रद्धांजलि सभा में ग्राम सहित पूरे क्षेत्र के बुद्धिजीवी वर्ग, शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर स्वर्गीय महेंद्र सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से ओम जी ग्रुप के डायरेक्टर मनोज कुमार सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अलीपुर मदंरा सर्वानंद सिंह उर्फ झुन्ना सिंह, अजीत सिंह, सनशाइन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विपिन कुमार सिंह, माता तेतरा देवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज के प्रबंधक अटल कुमार सिंह, प्रबंधक आमिर अली, विधानसभा अध्यक्ष राजू यादव, जिला पंचायत सदस्य तृतीय के प्रतिनिधि प्रभाकर जयसवाल, नीरज सिंह, संतोष सिंह, देशबंधु यादव उर्फ चिंटू भैया, पीयूष सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद वर्मा, मंडल अध्यक्ष धर्मवीर भारद्वाज, राम प्रीति सिंह, मनु सिंह, प्रधान रामाधार गुप्ता, दयाशंकर त्रिपाठी, सौरभ सिंह सिप्पू, अमित सिंह, मेघवाल यादव सहित क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ नागरिक, राजनीतिज्ञ एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे।सभा के दौरान वक्ताओं ने स्व. महेंद्र सिंह को एक सरल, मिलनसार और सामाजिक व्यक्ति बताते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button