गाजीपुर : दीपावली पर्व पर मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई — 60 किलो से अधिक सामग्री सीज

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।
आज दिनांक।17/10/025को
दीपावली पर्व पर मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई — 60 किलो से अधिक सामग्री सीज
जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की विशेष अभियान के तहत 06 नमूने लिए गए, जांच रिपोर्ट पर होगी विधिक कार्यवाही

गाजीपुर।आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार के आदेश के क्रम में जनपद में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की रोकथाम हेतु विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। आम जनमानस को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण मिठाइयाँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान कुल 06 नमूने संग्रहित किए गए, जबकि 40 किलोग्राम चीनी का सीरा (अनुमानित मूल्य ₹4,000) एवं 20 किलोग्राम छेना मिठाई (अनुमानित मूल्य ₹4,800) को सीज कर विनष्टीकरण की कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान
दिलदारनगर, जमानिया स्थित रामआशीष यादव (खोया मंडी) के प्रतिष्ठान से खोया का एक नमूना,भदौरा बस स्टैंड जमानिया स्थित इंदल यादव (थोक खोया विक्रय प्रतिष्ठान) से खोया का एक नमूना,भदौरा बाजार, जमानिया स्थित मेसर्स परमपरा स्वीट्स (सुनील कुमार गुप्ता) से बर्फी का एक नमूना लिया गया, साथ ही सीरा व छेना मिठाई सीज की गई।
इसी प्रकार
मजुई मोड़, सादात स्थित विनोद कुमार यादव के विनिर्माण प्रतिष्ठान से बूंदी लड्डू का एक नमूना,यूसुफपुर बाजार, मुहम्मदाबाद स्थित मेसर्स सागर स्वीट्स (सुमन देवी) से बूंदी लड्डू का एक नमूना,तथा मेसर्स सम्राट स्वीट्स (श्यामलाल गुप्ता) से छेना मिठाई का एक नमूना संग्रह किया गया।
संग्रहित सभी नमूनों को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी।
यह प्रवर्तन व नमूना संग्रह अभियान उपजिलाधिकारी सेवराई श्री संजय यादव एवं सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 श्री रमेश चंद्र पांडेय के नेतृत्व में, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सुमन कुमार मिश्र तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों — श्री गुलाबचंद गुप्त, श्री पंकज कुमार कन्नौजिया, श्री अरविंद प्रजापति, श्री धनंजय सिंह, श्री वीरेंद्र यादव एवं बिपिन कुमार गिरी — की टीम द्वारा संपन्न किया गया।



