गाजीपुर : सदगुरुदेव सतपाल महाराज के जन्मोत्सव पर निकली सद्भावना यात्रा, लगे नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।
आज दिनांक।17/90/025को
सदगुरुदेव सतपाल महाराज के जन्मोत्सव पर निकली सद्भावना यात्रा, लगे नि:शुल्क चिकित्सा शिविर
सद्भाडवना सत्संग समारोह में जुटे सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र के लोग

गाजीपुर। प्रख्यात समाजसेवी एवं राष्ट्रसंत परमपूज्य सदगुरुदेव सतपाल महाराज के पावन जन्मोत्सव अवसर पर चल रहे 1 से 21 सितंबर तक के कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरुवार को मानव उत्थान सेवा समिति, श्रीहंस योग आश्रम कचहरी रोड, महुआबाग के तत्वावधान में विविध आयोजन संपन्न हुए।
प्रातः 9 बजे आश्रम से भव्य सद्भावना यात्रा निकाली गई। इसके बाद आश्रम परिसर में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें डा. प्रदीप यादव (शिवम् आई केयर हॉस्पिटल) ने रोगियों का उपचार किया। वहीं डा. स्वतंत्र सिंह व डा. प्रीति सिंह (माता कवलपति हॉस्पिटल, शास्त्री नगर) द्वारा सामान्य स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसके अतिरिक्त रमेश यादव की देखरेख में दिव्यांग जनों को नि:शुल्क कृत्रिम अंग वितरण हेतु विशेष कैंप आयोजित हुआ।
तत्पश्चात विशाल सद्भावना सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सपना सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, एडवोकेट रामयश यादव, एडवोकेट सुधाकर राय सहित बड़ी संख्या में सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र से लोग उपस्थित रहे।
सत्संग को संबोधित करते हुए आश्रम प्रभारी सुखिया आनंद जी महाराज ने कहा कि जब-जब मानव दिशाहीन होता है, तब सत्पुरुष सदगुरु रूप धारण कर मार्गदर्शन करते हैं। सदगुरु अध्यात्मिक ज्ञान देकर चेतना का जागरण करते हैं। उन्होंने कहा कि सदगुरुदेव सतपाल महाराज का पूरा जीवन मानवता की सेवा के लिए समर्पित है और उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।
महात्मा दयावंती बाई जी ने कहा कि सत्संग ही वह माध्यम है, जिससे परमात्मा के प्रति प्रीति होती है। गुरु के मार्गदर्शन से ही परमात्मा का साक्षात्कार संभव है।
इस अवसर पर समिति की ओर से समाजसेवी वीरेंद्र सिंह, तरुणदीप सिंह, रमेश यादव और राधेश्याम ओझा को उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा. संतोष यादव (ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सादात) ने किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, राजदेव यादव, किशोर यादव, संजीव गुप्ता, उमेश सिंह, संतोष कुमार गुप्ता, विपिन बिहारी, अमरनाथ तिवारी, छोटे लाल सिंह, अमरनाथ पाल, डा. कुशुमलता, माधुरी सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।



