Breaking Newsभारत

हिंदू युवा वाहिनी के लखनऊ मंडल प्रभारी की हत्या, फॉर्च्यूनर में गोली मारकर शव नहर में फेंका, जमीन विवाद की आशंका

हिंदू युवा वाहिनी के लखनऊ मंडल प्रभारी की हत्या, फॉर्च्यूनर में गोली मारकर शव नहर में फेंका, जमीन विवाद की आशंका

*लखनऊ।* सुशांत गोल्फ सिटी इलाके से लापता हुए हिंदूवादी नेता और हिंदू युवा वाहिनी के लखनऊ मंडल प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या कर दी गई। उनका शव दुबग्गा के पास एक नहर में मिला है। धीरेंद्र मूल रूप से उन्नाव के रहने वाले थे और पीजीआई इलाके में रहते थे।

*परिजनों ने ड्राइवर पर लगाया विरोधियों से मिलकर हत्या कराने का आरोप*

शुरुआती जांच में जमीन की रंजिश में हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि धीरेंद्र के ड्राइवर ने विरोधियों के साथ मिलकर उनकी हत्या कराई है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ड्राइवर समेत अन्य संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

*फॉर्च्यूनर में ही मारी गई गोली*

सूत्रों के मुताबिक आशंका है कि धीरेंद्र प्रताप सिंह को उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी में ही गोली मारी गई और उसके बाद शव को दुबग्गा के पास नहर में फेंक दिया गया। हालांकि हत्या का सही कारण और वारदात का पूरा घटनाक्रम पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही जमीन से जुड़े विवाद और धीरेंद्र के संपर्क में रहने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button