Breaking Newsभारत

राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे हरीश द्विवेदी का भव्य स्वागत, बोले- 2027 में फिर BJP की प्रचंड जीत होगी

राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे हरीश द्विवेदी का भव्य स्वागत, बोले- 2027 में फिर BJP की प्रचंड जीत होगी

*लखनऊ, 30 अगस्त।* भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व मिलने के बाद पहली बार रविवार को लखनऊ पहुंचे। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट से लेकर भाजपा के राज्य मुख्यालय तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया।

एयरपोर्ट पर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, रमेश सिंह, नीरज सिंह, प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, संजय राय, उपेंद्र रावत, मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल, क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, सांसद अशोक रावत सहित कई नेता मौजूद रहे।

राज्य मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह और अन्य नेताओं ने राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी और नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री संगीता यादव का स्वागत किया।

*हरीश द्विवेदी बोले- विकसित भारत के लिए यूपी का विकसित होना जरूरी*

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हरीश द्विवेदी ने कहा कि पार्टी ने जो नई जिम्मेदारी दी है, उसे वे कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद और नेतृत्व के मार्गदर्शन में पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए पार्टी का हर कार्यकर्ता शक्ति से काम करेगा।

उन्होंने कहा कि वे ABVP और विचार परिवार की पृष्ठभूमि से आए हैं। 2014 के बाद देश की दिशा और दशा बदली है। गरीबों तक खाद्यान्न, आवास, शौचालय, पेयजल, उज्ज्वला, किसान सम्मान निधि और आयुष्मान जैसी योजनाएं पहुंची हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा विदेशी ताकतों और देश विरोधी मानसिकता वाले लोगों को रास नहीं आ रही, इसलिए समाज को जाति, क्षेत्र, भाषा पर बांटने के प्रयास हो रहे हैं। कार्यकर्ताओं को ऐसी साजिशों का मुंहतोड़ जवाब देना होगा।

द्विवेदी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और विकास को नई गति मिली है। उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव में फिर भाजपा की प्रचंड जीत के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय होने का आह्वान किया।

*संगीता यादव ने कहा- सामान्य कार्यकर्ता भी बड़ी जिम्मेदारी तक पहुंच सकता है*

राष्ट्रीय मंत्री संगीता यादव ने कहा कि भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता भी मेहनत और समर्पण से बड़ी जिम्मेदारी पा सकता है। उन्होंने कहा कि वे दायित्व को ईमानदारी से निभाएंगी और 2027 में पार्टी की जीत के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें।

*पंकज चौधरी ने दी बधाई*

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि हरीश द्विवेदी का ABVP और संगठन का लंबा अनुभव रहा है। असम में प्रभारी और बिहार में सह-प्रभारी के रूप में उनके अनुभव का पार्टी को लाभ मिला है। राष्ट्रीय टीम में यूपी के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलना गर्व का विषय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button